इंदौर में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी, छात्रों ने कैनवास पर उकेरी विकसित भारत की तस्वीर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंदौर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता के चयनित उत्कृष्ट चित्रों की जिला स्तरीय ‘सेवाचित्र’ प्रदर्शनी आयोजित की गई। सांदीपनि शासकीय अहिल्याश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, पोलोग्राउंड के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट रहे।
प्रदर्शनी में शासकीय, अशासकीय और सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चयनित चित्र प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए विकसित और आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ एवं हरित भारत, आधुनिक शिक्षा, विज्ञान-तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और करीब 250 विद्यार्थी मौजूद रहे।
बाइट-: शंकर लालवानी, सांसद, इंदौर बाइट-: शौर्य मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर
बाइट-: परी गुर्जर, विद्यार्थी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इंदौर में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी, सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता के उत्कृष्ट चित्रों को प्रदर्शित करती है। यह विषय विद्यार्थियों को अपने देश की प्रगति और सपनों को रचनात्मक रूप में व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा, कला और राष्ट्रीय पहचान को जोड़ती है, और युवाओं में सामाजिक जागरूकता तथा रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है—सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गर्व