अपराध

इंदौर में सनसनीखेज वारदात:20 साल की पोती ने दादा पर बैट से किए ताबड़तोड़ वार, मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में सनसनीखेज वारदात:20 साल की पोती ने दादा पर बैट से किए ताबड़तोड़ वार, मौत

एरोड्रम क्षेत्र में 75 वर्षीय दादा की पोती ने क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी। 20 वर्षीय पोती शनिवार रात करीब 3 बजे बुलेट से स्कीम नंबर 51 स्थित दादा-दादी के घर पहुंची थी। उसके हाथ में क्रिकेट बैट था। दादी के दरवाजा खोलने के बाद वह सीधे कमरे में गई और दादा के सिर व मुंह पर बैट से 7-8 वार कर दिए।

दादा लहूलुहान हो गए। दादी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी अशोक सिंह जादौन के मुताबिक, दादी की शिकायत पर पोती के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक एसएएफ से रिटायर्ड थे। आरोपी पोती कॉलेज में पढ़ती है।

विवाद के बाद सोई, फिर दादा के घर पहुंची प्रारंभिक जांच में सामने आया कि माता-पिता से विवाद के बाद मामला शांत हो गया था और युवती सो गई थी। कुछ देर बाद वह अचानक उठी, क्रिकेट बैट लिया और बुलेट से दादा के घर पहुंच गई। दादी के दरवाजा खोलने के बाद वह कमरे में गई और दादा पर बैट से वार कर दिए।

दावा- नाबालिग थी, तब दादा ने गलत हरकत की पूछताछ में आरोपी पोती ने पुलिस को बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब वह छोटी बहन, मम्मी और पापा के साथ दादा-दादी के घर में रहती थी। उसका आरोप है कि दादा उस पर बुरी नीयत रखते थे और कई बार उसके साथ गलत हरकत कर चुके थे। उसने इसकी शिकायत माता-पिता से की थी।

इसके बाद माता-पिता ने अलग घर ले लिया था और परिवार वहां रहने लगा था। बोली- दादा ने घर में गलत किया, तब चुप क्यों रहे आरोपी पोती ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात वह देर से घर पहुंची थी। इस पर माता-पिता ने कहा था- “देर रात तक घूमती रहती है, तेरे साथ कुछ गलत न हो जाए।” इस पर युवती ने कहा कि जब दादा ने घर में ही उसके साथ गलत किया था, तब माता-पिता ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसी बात को लेकर उसका माता-पिता से झगड़ा हुआ था। पिता ने भी पुलिस को देर रात घर आने पर विवाद होने की बात बताई है। भास्कर एक्सपर्ट - डॉ.

अभय पालीवाल, मनोचिकित्सक व सह प्राध्यापक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज बच्चों की बात को अनसुना न करें

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।