राजनीति

इंदौर में आज सेवा ज्योति संकल्प यात्रा:लाभार्थियों को बाइक से लेकर पहुंचेंगे बूथ कार्यकर्ता; PM मोदी को वर्चुअल सुनेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में आज सेवा ज्योति संकल्प यात्रा:लाभार्थियों को बाइक से लेकर पहुंचेंगे बूथ कार्यकर्ता; PM मोदी को वर्चुअल सुनेंगे

इंदौर में पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा, जनकल्याण और सुशासन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधन वर्चुअल सुना जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और यात्रा संयोजक विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर विजय नगर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे।

बूथ कार्यकर्ता लाभार्थियों को बाइक से लाएंगे प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता अपनी बाइक पर लाभार्थियों को साथ लेकर विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। IDA ग्राउंड पर होगी संकल्प सभा सुबह 9 बजे आईडीए ग्राउंड पर विकसित भारत संकल्प सभा होगी।

इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल सुना जाएगा और विकसित भारत का संकल्प दिलाएंगे। इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सेवा ज्योति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का रथ सबसे आगे रहेगा। उसके पीछे एक कार्यकर्ता मशाल लेकर चलेगा।

कार्यकर्ता बाइक से अपनी-अपनी विधानसभा में पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा ज्योति यात्रा निकालेंगे। श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रतिमा पर स्थापित होगी सेवा ज्योति मशाल मिश्रा ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ.

श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में लगाई गई धारा 370 हटाने के लिए कश्मीर तक यात्रा निकाली थी। उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त की। इसी के तहत पीएम मोदी के संबोधन और विकसित भारत के संकल्प के बाद कार्यकर्ता आईडीए ग्राउंड से सेवा ज्योति मशाल लेकर डॉ.

श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे। यहां विशाल ज्योति मशाल स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन कार्यक्रम स्थल पर सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रवेश करने की कोशिश की। विधानसभावार बनाए गए ब्लॉक विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। मंच के दायीं ओर विधानसभा 1, 5, 3, देपालपुर और महू के कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। बाईं ओर विधानसभा 2, राऊ, 4 और सांवेर के कार्यकर्ता बैठेंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।