राज्य

इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम ने तकनीक और नवाचार प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम ने तकनीक और नवाचार प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तकनीक, नवाचार और प्रदेश के नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इंडस्ट्री एक्सपो में बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और विभिन्न उद्योगों ने अपनी तकनीक और आधुनिक समाधानों को प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री ने एक्सपो में प्रदर्शित विभिन्न बसों का अवलोकन किया और उनके फीचर्स एवं आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में ईवी बसों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जिन्हें भविष्य की परिवहन व्यवस्था का अहम हिस्सा माना जा रहा है। एक्सपो में एसबीआई, इंडियन ऑयल, थिंक गैस, यश टेक्नोलॉजीज, लाइट मेट्रिक्स, एमपीआईडीसी, क्यूब कंस्ट्रक्शन, कल्याणी पावरट्रेन लिमिटेड और ओम्निफिसेंट सहित कई कंपनियों ने भाग लिया।

यहां परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने से जुड़े तकनीकी नवाचारों, ऊर्जा एवं ईंधन समाधानों और अधोसंरचना विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। समिट के जरिए प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।