राजनीति

इंदौर में यात्री परिवहन का विजन समिट शुरू:सीएम बोले-आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी परिवहन व्यवस्था; PPP मॉडल पर होगा फोकस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में यात्री परिवहन का विजन समिट शुरू:सीएम बोले-आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी परिवहन व्यवस्था; PPP मॉडल पर होगा फोकस

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 शुक्रवार से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव ने समिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन परिवहन व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। फोकस PPP मॉडल पर होगा। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित देशभर के परिवहन विशेषज्ञ, निजी बस ऑपरेटर, राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे हैं।

समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर है। सरकार मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के माध्यम से PPP मॉडल, आधुनिक आईटी सिस्टम और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। इंडस्ट्री एक्सपो और हैकाथॉन का शुभारंभ मुख्यमंत्री समिट के दौरान इंडस्ट्री एक्सपो और हैकाथॉन का भी उद्घाटन करेंगे।

एक्सपो में बस निर्माता कंपनियां, आईटी कंपनियां, वित्तीय संस्थान और परिवहन क्षेत्र से जुड़े संस्थान अपने तकनीकी समाधान और नवाचार प्रदर्शित कर रहे हैं। इस दौरान MPYPIL के नए लोगो और विशेष पुस्तिका का विमोचन भी होगा। 8 सत्रों में यात्री परिवहन पर मंथन दो दिवसीय समिट में 8 प्रमुख सत्र होंगे।

इनमें MP मोबिलिटी विजन-2030, PPP मॉडल से निवेश, बस संचालन की वित्तीय आत्मनिर्भरता, रोजगार व उद्यमिता, यात्री सुरक्षा, AI आधारित रूट प्लानिंग, ग्रीन मोबिलिटी और एकीकृत टिकटिंग सिस्टम पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों के साथ चार्जिंग और रिफ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर सुझाव देंगे।

AI और रियल टाइम डेटा के जरिए बस रूट और शेड्यूल को बेहतर बनाने पर भी चर्चा होगी। देश की प्रमुख कंपनियां शामिल समिट में टाटा मोटर्स, ईकेए मोबिलिटी, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, यश टेक्नोलॉजीज, SBI और इंडियन ऑयल सहित कई संस्थान हिस्सा ले रहे हैं।

WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS के विशेषज्ञ भी अपने अनुभव और सुझाव साझा कर रहे हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।