राज्य

इंदौर में ‘युवा संगम’ रोजगार मेले में 389 युवाओं का प्रारंभिक चयन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में ‘युवा संगम’ रोजगार मेले में 389 युवाओं का प्रारंभिक चयन

23 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार, 664 आवेदकों ने कराया पंजीयन

अप्रेंटिसशिप के लिए 24 और स्वरोजगार योजनाओं के लिए 33 युवाओं को मिला मार्गदर्शन

इंदौर, सितंबर 29: आज जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त प्रयास से ‘युवा संगम’ एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 23 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर रोजगार और अप्रेंटिसशिप के लिए 389 युवक-युवतियों का प्रारंभिक चयन किया।

कार्यक्रम में कुल 664 आवेदकों ने पंजीयन कराया। चयन विभिन्न पदों, जिनमें एचआर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, फार्मेसी, बैक ऑफिस, ट्रेनी, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, टर्नर और ऑपरेटर शामिल हैं, के लिए किया गया। वहीं, 33 आवेदकों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया।

अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 24 आवेदकों का चयन कर कंपनियों में भेजा गया।

-------

बाइट - पी.एस. मण्डलोई उप संचालक रोजगार जिला रोजगार कार्यालय इंदौर

बाइट हर्ष वर्मा कंपनी एच आर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंदौर में ‘युवा संगम’ रोजगार मेले के तहत 389 युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ, जिसमें 23 कंपनियों ने साक्षात्कार लिया और 664 आवेदकों ने पंजीकरण कराया। यह कार्यक्रम जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन देना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देती है और युवाओं के कौशल विकास में सहायक है। इससे आम जनता पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, आय मे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।