राजनीति

इंडी गठबंधन की बैठक में सहयोगियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंडी गठबंधन की बैठक में सहयोगियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

सितंबर 30, नई दिल्ली: इंडी गठबंधन की बैठक में कुछ प्रमुख सहयोगी दलों की गैरमौजूदगी को लेकर गठबंधन की एकता पर सवाल उठे। अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन बैठक में मौजूद नहीं रहे।

बैठक के दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की हालत ऐसी है, जैसे- कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा।

शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि गठबंधन के दल राहुल गांधी को नेता मानने के लिए तैयार नहीं हैं और इसी वजह से गठबंधन में फूट दिखाई देने लगी है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेद का भी जिक्र किया।

भाजपा के मुताबिक-इंडिया गठबंधन सेव डेमोक्रेसी मार्च चलाने का फैसला तो लिया, मगर ये अपने परिवार को ही प्राथमिकता देते हैं।

(बाइट- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंडी गठबंधन की बैठक में प्रमुख सहयोगी दलों की अनुपस्थिति ने गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए। यह विषय राष्ट्रीय राजनीति में गठबंधन की स्थिरता और आंतरिक समन्वय पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गठबंधन की एकता से सरकार की नीतिगत दिशा और चुनावी रणनीति प्रभावित होती है, और इसकी कमी से निर्णय लेने में कठिनाई और सार्वजनिक विश्वास पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि सरकार की योजनाओं में देरी या असंगति हो सकती है, जिससे विकास कार्यों और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों पर नक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।