INDIA ब्लॉक के नेताओं की बात मानेंगे? राहुल के मैसेज पर स्टालिन ने दे दिया जवाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी एकजुटता की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से इस मुद्दे पर फिर विचार करने की अपील की है.
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने से भारत का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा.
इसके जवाब में स्टालिन ने राहुल को धन्यवाद देते हुए साफ किया कि तमिलनाडु और वहां के लोगों के हित उनकी पार्टी के लिए सबसे ऊपर हैं और इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
राहुल गांधी रविवार को INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ स्टालिन से मुलाकात करने चेन्नई पहुंचे.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि संसद में सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने से भाजपा और आरएसएस को अपने फायदे के लिए देश का पूरा चुनावी नक्शा नए सिरे से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी.
उन्होंने स्टालिन को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे हैं.
राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए इस विधेयक को मिलकर हराना होगा.
स्टालिन ने दिया जवाब, बोले- तमिलनाडु के हितों से समझौता नहीं
राहुल गांधी की अपील पर एमके स्टालिन ने उनका आभार जताया.
उन्होंने कहा कि संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद.
स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा तमिलनाडु और तमिल लोगों के हितों को सर्वोपरि रखकर फैसले किए हैं. वह इस रास्ते से पीछे नहीं हटेंगे.
स्टालिन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इतिहास उन्हें कट्टाबोम्मन के रूप में याद करेगा, न कि एट्टप्पन के रूप में.
कट्टाबोम्मन को तमिलनाडु में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा के तौर पर याद किया जाता है, जबकि एट्टप्पन का नाम विश्वासघात के संदर्भ में लिया जाता है.
कांग्रेस-डीएमके के पुराने रिश्तों पर आईटी विंग का तंज
राहुल गांधी की अपील के बीच डीएमके आईटी विंग ने कांग्रेस पर तंज कसा.
उसने इस साल मई में कांग्रेस और डीएमके के दशकों पुराने गठबंधन के टूटने का जिक्र किया.
📡 स्रोत: ABP Live