राज्य

इंडिगो का बड़ा फैसला, सऊदी अरब की कई उड़ानें स्थगित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंडिगो का बड़ा फैसला, सऊदी अरब की कई उड़ानें स्थगित

23 अक्टूबर, नई दिल्ली: सऊदी अरब में सुरक्षा के बदलते हालात को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने देश के प्रमुख शहरों के लिए अपनी उड़ानें फिलहाल रद्द करने की घोषणा की है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इंडिगो की रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी। वहीं, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक स्थगित रहेंगी।

इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

एयरलाइन के अनुसार, प्रभावित यात्रियों को उनके द्वारा दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस जांचने की सलाह भी दी गई है।

सऊदी अरब में ऊर्जा ठिकानों और हवाई अड्डों पर संवेदनशील हालात के बीच, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास एयरलाइंस तथा टूर ऑपरेटरों के साथ मिलकर फंसे हुए भारतीय यात्रियों की सुरक्षित वापसी के इंतजाम कर रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।