राज्य

इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए बनी शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए बनी शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद

अगस्त 15, मंडी (हिमाचल प्रदेश): सुंदरनगर में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद बन रही है। योजना के तहत सुंदरनगर में इस वर्ष 435 बच्चे लाभान्वित हुए हैं, जबकि 2026-27 के लिए 53 लाख 53 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

योजना का लाभ लेने वाली अंबेडकर वार्ड की भावना देवी के लिए यह सहायता बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। एकल माता भावना देवी अपने बेटे आर्यन और बेटी आयशा की पढ़ाई और पालन-पोषण का खर्च अकेले उठा रही हैं। उन्हें दोनों बच्चों के लिए एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान के अनुसार, सुंदरनगर में लाभान्वित 435 बच्चों में 402 को एक हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है, जबकि 33 बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता मिल रही है। योजना के तहत पात्र बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक एक हजार रुपये प्रतिमाह सहायता तथा पात्र युवाओं को 18 से 27 वर्ष तक सरकारी संस्थानों में निःशुल्क उच्च शिक्षा का प्रावधान है।

सरकार का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके और वह शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।