व्यापार

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने के लिए जनता के बीच विश्वसनीयता कायम नहीं कर पा रहे हैं.

इसलिए अब SIR का बहाना बनाकर देश में अराजकता और आतंक का माहौल बनाना चाहते हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी लगातार चुनाव जीत रहे हैं.

वहीं, राहुल गांधी जिन राज्यों में चार-चार दशक पहले हारे थे, वहां आज भी कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पा रहा है.

राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शनों का व्यापारी वर्ग और आम जनता दोनों विरोध कर रहे हैं, इसके बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.

अर्बन नक्सल जैसी गतिविधियां

उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से कांग्रेस अगले तीन दशक तक सत्ता में नहीं आ पाएगी.

सत्ता में वापसी का रास्ता जनता के बीच जाकर, उनकी समस्याएं सुनने से निकलता है, अर्बन नक्सल जैसी गतिविधियों से नहीं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपनी खोई हुई जमीन वापस नहीं ले पा रहे हैं और जहां वे हार चुके हैं, वहां नई जमीन मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है.

1984 के सिख दंगों की बरसी

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "जहां कांग्रेस जीत जाती है वहां चुप्पी साध ली जाती है और जहां हार जाती है, वहां SIR जैसे मुद्दे उठाए जाते हैं.

जब उनसे पूछा गया कि 1 नवंबर को होने वाली रैली की तारीख को लेकर विवाद हो रहा है क्योंकि उसी दिन 1984 के सिख दंगों की बरसी भी है, तो इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को सिख दंगों की कोई चिंता नहीं है.

ऐसी तारीख का चयन करना सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है और यह तारीख उनके लिए ही काल साबित होगी."

फारुख अब्दुल्ला पर भड़के

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के उस विवादित बयान पर भी गिरिराज सिंह ने कड़ी

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।