खेल

इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के 2 खिलाड़ी चोट के वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड को अपनी टीम में बदलाव करना पड़ा है. अब इन दोनों की जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को मौका दिया गया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी.

इस सीरीज से पहले मार्क चैपमैन को पिछले महीने यूरोपियन टी20 लीग के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसी वजह से वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

लेकिन, उनके वनडे सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है.

दूसरी तरफ, जैक फाउल्क्स को कैंटरबरी की पुरुष टीम के अभ्यास सत्र के दौरान दाएं पैर के हिप फ्लेक्सर में चोट लगी.

उनकी चोट कितनी जल्दी ठीक होगी और वह कब मैदान पर लौटेंगे, इसे लेकर अभी कोई समय तय नहीं किया गया है.

जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर की टीम में एंट्री

दो खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया है.

अब दोनों को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है.

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने चैपमैन और फाउल्क्स के चोटिल होने पर निराशा जताई.

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के जल्द ठीक होने की कामना की.

साथ ही उन्होंने कहा कि टीम में जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को शामिल कर पाना अच्छी बात है. दोनों खिलाड़ी इस सीरीज में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं.

मिचेल सैंटनर संभालेंगे टीम की कमान

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे.

टीम में फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर शामिल हैं.

<p style="text-align: justi

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।