इंदौर में BJP की पदयात्रा, कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 30, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ पदयात्रा निकाली। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ आयोजित इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आज जो लोग संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, उनके पूर्वजों ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया।
मांडविया ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समर्थन करते हुए इसे मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्रक्रिया की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।