इंदौर - दीपावली के अवसर पर इंदौर नगर निगम कार्यालय में परंपरागत रूप से किया गया लक्ष्मी पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली के पावन अवसर पर इंदौर नगर निगम कार्यालय में परंपरागत रूप से लक्ष्मी पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। पूजन कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
दीपावली के अवसर पर इंदौर नगर निगम के लेखा विभाग में प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से लक्ष्मी पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस पूजा से नगर निगम की आर्थिक समृद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर नगर निगम की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
पूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री निरंजन सिंह चौहान, लेखा विभाग के अपर आयुक्त श्री देवधर दरवाई सहित महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूजन के पश्चात महापौर ने निगम की ओर से उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली के उपहार भी वितरित किए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि उन्होंने माता लक्ष्मी से इंदौर नगर निगम पर अपनी कृपा बनाए रखने और शहर के विकास एवं समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की है।
बाइट – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर नगर निगम