राज्य

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिगम्बर जैन संत मुनि सुधासागर महाराज का आशीर्वाद लिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिगम्बर जैन संत मुनि सुधासागर महाराज का आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन संत मुनि सुधाकर महाराज मनुष्यों को सदकर्मो की शिक्षा देकर उन्हें संस्कारित कर रहे है। मनुष्य निर्माण का यह कार्य अभिनंदनीय है। हमारा समाज व्यसन से बचे और अच्छे कार्यों में लगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिये लगातार कार्य कर रही है। गौपालन को बढ़ावा देने के साथ गौपालक को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंन कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश भर में आयुर्वेद कॉलेज और चिकित्सालयों की संख्या में वृद्धि की जा रही है।

कार्यक्रम में संत जैन सुधासागर महाराज ने कहा भारत ऐसा देश है जहां सभी धर्म और सम्प्रदायों का सम्मान किया जाता है और घर-घर में गौपालन होते है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैन संत मुनि का आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन संत मुनि ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अभिमंत्रित कलश भेंट किया। कार्यक्रम में विधायक श्री रमेश मेंदोला, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल,श्री सुमित मिश्र, श्री श्रवण सिंह चावड़ा, हरिनारायण यादव सहित जैन संत मुनि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिगम्बर जैन संत मुनि सुधासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। यह विषय आध्यात्मिक और सामाजिक सुधार के संगम पर आधारित है, जहाँ संत की शिक्षाएँ मनुष्यों को सदकर्मों के प्रति जागरूक करती हैं। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाता है कि राजनीतिक नेता आध्यात्मिक मूल्यों को अपना कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। इससे आम जनता पर असर यह हो सकता है कि लोग धार्मिक और नैतिक मूल्यों को पुनः अपनाएँ, व्यसन से दूरी बनाएँ और दूध व गौपालन जैसे ग्रामीण क्षेत्रों

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।