अपराध

इंदौर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, देशभर के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, देशभर के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन

महेश गार्ड लाइन स्थित 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल परिसर में शोक परेड आयोजित हुई।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह सहित अधिकारियों और जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर कर्तव्यपथ पर शहीद हुए मध्यप्रदेश के नौ जवानों सहित सभी वीरों के बलिदान को नमन किया।

इंदौर, अक्टूबर 21: जिले की महेश गार्ड लाइन स्थित 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल परिसर में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शोक परेड आयोजित कर कर्तव्यपथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में शहीद हुए 154 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों का वाचन किया गया, जिनमें मध्यप्रदेश के नौ जवान शामिल हैं। पुलिस बलों ने सलामी देकर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

----

बाइट 1: संतोष कुमार सिंह — पुलिस आयुक्त, इंदौर

बाइट 2: अनिता शुक्ला — शहीद की परिजन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।