राज्य

इंदौर में रन फॉर यूनिटी में हजारों नागरिकों ने लिया भाग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में रन फॉर यूनिटी में हजारों नागरिकों ने लिया भाग

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर इंदौर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नेहरू स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ, जिसे पूर्व मंत्री एवं विधायक महेंद्र हार्डिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में हजारों युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागी जीपीओ, शिवाजी वाटिका, एमपीपीएससी चौराहा, ट्रैफिक पार्क और रेसीडेंसी होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचे।

इसके साथ ही सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और गुजराती समाज के पंकज संघवी सहित लोगों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर गुजराती समाज ने एकता मार्च भी निकाला। आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

------ बाइट - महेंद्र हार्डिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक

बाइट - नवजीवन विजय पवार, अपर कलेक्टर बाइट - पंकज संघवी, मानद महामंत्री, गुजराती समाज, इंदौर

इंदौर में रन फॉर यूनिटी में हजारों नागरिकों ने लिया भाग

श्रद्धांजलि सभा के बाद गुजराती समाज ने निकाला एकता मार्च

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।