मनोरंजन

इंदौर में RSS की वार्षिक बैठक की शुरुआत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में RSS की वार्षिक बैठक की शुरुआत

02 नवंबर, नई दिल्ली: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो गयी है। डेली कॉलेज के संत श्री रविदास सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।

बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा संघ से प्रेरित विभिन्न संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी बैठक में उपस्थित हैं। बैठक की शुरुआत में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पिछले कुछ महीनों में दिवंगत हुईं समाज की प्रमुख हस्तियों और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनमें फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, गायिका आशा भोसले, संत रमेश बाबा, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी और सुमन कल्याणपुरी सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हैं। बैठक के दौरान सरकार्यवाह तीन महत्वपूर्ण वक्तव्य जारी करेंगे। ये वक्तव्य राजनारायण बसु की 200वीं जयंती, स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के 100 वर्ष और स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की जन्मशताब्दी के अवसर पर जारी होंगे।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।