देश

इंदौर में वाल्मीकि समाज की राज्य स्तरीय धर्मसभा, महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र वितरित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में वाल्मीकि समाज की राज्य स्तरीय धर्मसभा, महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र वितरित

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने समाजजनों को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

एक हजार महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र

इंदौर, अक्टूबर 27: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर इंदौर में वाल्मीकि समाज की राज्य स्तरीय धर्मसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने की। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने समाजजनों को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एक हजार महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और ब्यूटी पार्लर जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र दिए गए। घरेलू गैस बचत अभियान के तहत 200 महिलाओं को सोलर चूल्हे वितरित किए गए। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समाजसेवियों और महिला उद्यमियों का सम्मान भी किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बस्तियों में सोलर प्लांट लगाने का संकल्प लिया गया।

--------

बाइट प्रियंक कानूनगो सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

बाइट प्रताप करोसिया अध्यक्ष, मप्र सफाई कर्मचारी आयोग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।