अपराध

इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का रोमांच, भारतीय खिलाड़ियों का क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का रोमांच, भारतीय खिलाड़ियों का क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन

50 साल बाद स्नूकर का महाकुंभ अपनी जन्मभूमि मध्यप्रदेश में लौट आया है। इंदौर के यशवंत क्लब में आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आगाज़ हो गया है, जिसमें 32 देशों के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विश्व स्नूकर चैंपियनशिप एक बार फिर मध्य प्रदेश में हो रही है। भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर यशवंत क्लब में 13 से 21 नवंबर तक आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप पुरुष एवं महिला वर्ग में खेली जा रही है।

भारत में यह चैंपियनशिप तीसरी बार हो रही है। इससे पहले 1964 में कोलकाता और 2014 में बेंगलुरु में इसका आयोजन हुआ था। खास बात यह है कि स्नूकर की शुरुआत 150 साल पहले जबलपुर स्थित नर्मदा क्लब से मानी जाती है।

चैंपियनशिप दो चरणों में खेली जा रही है। क्वालिफाइंग फेज़ 16 नवंबर तक होगा, जिसमें 48 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन्हें तीन टूर्नामेंट में बांटा गया है। प्रत्येक टूर्नामेंट के शीर्ष आठ खिलाड़ी, यानी कुल 24 खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाएंगे।

मुख्य ड्रॉ 17 से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। इसमें कुल 48 खिलाड़ी होंगे। क्वालिफाइंग चरण से 24 खिलाड़ी पहुंचेंगे, जबकि पिछले साल की रैंकिंग के आधार पर शीर्ष 24 खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश मिला है।

प्रतियोगिता में कुल 40 हज़ार अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि रखी गई है। इसमें से 25 हज़ार डॉलर पुरुष वर्ग और 15 हज़ार डॉलर महिला वर्ग के लिए निर्धारित है।

इस प्रतियोगिता में चीन, मिस्र, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, इराक, ईरान, नेपाल, पाकिस्तान, थाईलैंड, अमेरिका और यूएई समेत 32 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

भारत की ओर से पंकज आडवाणी, मो. हुसैन खान, बृजेश दामानी, मानन चंदा, आदित्य मेहता, केतन चावला, सौरभ कोठारी और मलकीत सिंह को दूसरे चरण में सीधे प्रवेश मिला है।

वहीं महिला वर्ग में अनुपमा रामचंद्रन, अमी कमानी, कीर्तना पांडियन, इशिका शाह, स्नेहा बाबू, आर. उमादेवी और श्रुति एल. भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है।

मध्य प्रदेश के आठ खिलाड़ी भी इस विश्व मंच पर चुनौती पेश करेंगे। पुरुष वर्ग में केतन चावला और मो. हुसैन खान सीधे मुख्य दौर में खेलेंगे, जबकि रितिक जैन, अनुराग गिरि, पीयूष कुशवाह और कमल चावला क्वालिफाइंग राउंड में उतरेंगे।

आयोजन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए चीन से 10 मैच टेबल और दो प्रैक्टिस टेबल मंगवाई गई हैं, जबकि हरा कपड़ा इंग्लैंड से आयात किया गया है। दर्शकों के लिए विशेष गैलरी बनाई गई है और मैच संचालन के लिए 25 से अधिक भारतीय और विदेशी रेफरी इंदौर पहुंच चुके हैं।

आयोजकों के मुताबिक, यह चैंपियनशिप मूल रूप से 2024 से 2029 तक कतर को आवंटित की गई थी, लेकिन विशेष आग्रह पर आईबीएसएफ ने इसे भारत में कराने की स्वीकृति दी।

वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का क्वालिफिंग राउंड शुरू

विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में प्रथम दिन भारत के 16 साल के आरव संचेती ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ओमान के हुसैन अलावती को आसानी से 4-0 से पराजित कर क्वालीफाइंग दौर के पहले फेज में जीत दर्ज की । वहीं स्थानीय खिलाड़ी रितिक जैन, कमल चावला, पीयूष कुशवाह, भारत के ही 22 साल के ध्रुव पटेल, रयान राजमी, क्रिश गुरबक्शानी, ध्वज हरिया, दिग्विजय कादियान, पुष्पेंद्र सिंह, श्री कृष्ण सूर्यनारायणन, कनिष्क जांझरिया, लक्ष्मण रावत, अनुराग गिरी ने जीत दर्ज की ।

शुक्रवार को शुरू हुए क्वालीफाइंग दौर के प्रथम फेज में भारत के मात्र 16 वर्षिय आरव संचेती ने 41 साल के ओमान के हुसैन अलावती को एक भी फ्रेम नहीं जीतने दी और आसानी से 4-0 से पराजित किया । आरव ने 58 अंक का ब्रेक लगाते हुए (66-24, 73-50, 50-11, 81-53) से शिकस्त दी । आरव ने कुल 270 अंक अर्जित किए ।

जबकि हुसैन सिर्फ 138 अंक ही जुटा सके। आरव ने इतना बेहतरीन खेल दिखाया कि अपने से कई गुना अधिक अनुभवी खिलाड़ी को एक भी फ्रेम नहीं जीतने दी । इसी तरह भारत के ही 22 साल के ध्रुव पटेल ने ईजिप्ट के मोस्तफा डोरगम को कड़े मुकाबले में 4-2 (41-77, 66-14, 66-53, 80-37, 19-109, 79-22) से मात दी ।

पहली फ्रेम हारने के बाद ध्रुव ने जोरदार वापसी की और दूसरी, तीसरी, चौथी फ्रेम जीत कर तीन-एक की बढ़त बना ली। पांचवीं फ्रेम में ईजिप्ट के खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की, लेकिन छठीं फ्रेम जीत ध्रुव पटेल ने मैच भी जीत लिया ।

स्थानीय खिलाड़ी रितिक जैन ने भी अपना जलवा दिखाया और कुवैत के अब्दुल्ला अल युसूफ को 4-2 (61-9, 48-27, 55-43, 20-82, 53-78, 68-65) से मात दी । पहली तीन फ्रेम रितिक जीत चुके थे, लेकिन अब्दुल्ला ने वापसी करते हुए चौथी और पांचवीं फ्रेम जीती । लेकिन छठीं फ्रेम में रितिक ने जोरदार खेल दिखाया और फ्रेम के साथ मैच भी जीत लिया । इसी तरह अन्य स्थानीय खिलाड़ी पीयूष कुशवाह ने बहरीन के पुनैत साकर को 4-2 (68-48, 54-77, 37-58, 60-52, 55-57, 25-76) से मात दी । वहीं कमल चावला ने बांग्लादेश के अल्ताफ हुसैन को 4-0 (84-31, 74-6, 102-0, 108-1) से पराजित किया ।

इसी रह भारत के क्रिश गुरबक्सानी ने नेपाल के साबिन तमांग को 4 - 0 (65-26, 80-1, 64-6, 61-53) से, रेयान रजमी ने नेपाल के वांग्च्यु तमांग को 4-0 (21-70, 5-74, 0-134, 18-80) से, अनुराग गिरी ने अपने ही देश के उजैर खान को कड़े मुकाबले में 4 - 3 (37-64, 69-26, 59-39, 77-50, 15-74, 26-63) से, ध्वज हरिया ने आस्ट्रेलिया के डेविड राइट को 4 - 0 (72-36, 60-35, 72-60, 69-10) से, श्रीकृष्ण ने श्रीलंका के प्रताप मुरुगेसु को 4 - 0 (89-33, 61-9, 68-25, 76-1) से पराजित कर मुख्य दौर में पहुंचने के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखी है ।

बाइट -

सुनील बजाज

(महासचिव - बीएसएफआई

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंदौर में आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन 50 वर्षों के अंतराल के बाद मध्यप्रदेश में हुआ, जिससे राज्य की खेल परंपरा को नया उत्साह मिला। यह कार्यक्रम 32 देशों के शीर्ष स्नूकर खिलाड़ियों को एकत्र करता है, जिससे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मंच मिलता है। भारतीय खिलाड़ियों का क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन न केवल राष्ट्रीय गर्व बढ़ाता है, बल्कि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देता है। इसके अलावा, इंदौर की आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि पर्यटक, टीम औ

🎙️ जनता का संदेश का मत

इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के उत्साह ने हमें यह सिखाया कि जब हम अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हैं और अनुशासन के साथ अभ्यास करते हैं, तो सफलता अनिवार्य है। इसी तरह, समाज में किसी भी विवाद का सामना करते समय हमें शांत मन से समाधान ढूंढना चाहिए—कानूनी मार्ग अपनाएँ, संवाद बढ़ाएँ, और सहानुभूति दिखाएँ। संघर्षों को रचनात्मक ऊर्जा में बदलकर हम एक समृद्ध, न्यायपूर्ण समाज की ओर बढ़ सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।