अपराध

इन्फ्लुएंसर के घर में घुसने पर युवक की पिटाई, मौत:एकतरफा प्यार में चेन्नई से दिल्ली आया था; यूट्यूबर के 29 लाख फॉलोअर्स, पिता-पड़ोसी गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इन्फ्लुएंसर के घर में घुसने पर युवक की पिटाई, मौत:एकतरफा प्यार में चेन्नई से दिल्ली आया था; यूट्यूबर के 29 लाख फॉलोअर्स, पिता-पड़ोसी गिरफ्तार

दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा बिष्ट के घर में एक फैन अभिनव के घुसने और उसकी मौत का मामला सामने आया है। युवक नेहा से एकतरफा प्यार करता था और शादी करना चाहता था। युवक नेहा से मिलने चेन्नई से दिल्ली आया था। वह जबरन उनके घर में घुस गया। आरोप है कि नेहा के पिता और एक पड़ोसी ने उसे बुरी तरह पीटा, जिसके चलते 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

अब पुलिस ने नेहा के पिता वीरेंद्र बिष्ट और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नेहा की शादी कहीं और तय होने से नाराज था। वह उनसे एकतरफा प्यार करने लगा था, जबकि नेहा उसे जानती तक नहीं थीं। नेहा बिष्ट के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी रील्स पर लाखों व्यूज आते हैं।

वह इन दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी सगाई और आने वाली शादी से जुड़े वीडियो पोस्ट कर रही थीं। 7 नवंबर को नेहा के घर पहुंचा था अभिनव यूपी के गाजीपुर का रहने वाला अभिनव चेन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह 7 नवंबर को पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित नेहा के घर पहुंचा था।

उस समय नेहा घर पर ही थीं। 8 नवंबर को दर्ज FIR में आरोप लगाया गया कि अभिनव शराब के नशे में था। पीठ और पैर में आई थीं गंभीर चोटें पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अभिनव की पीठ और दाएं पैर में गंभीर चोटें मिली थीं। उसे राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर नेहा के पिता और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या:बाइक पर आए 2 हमलावर, सरेबाजार गोलियां मारीं अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वह अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था, तभी लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोलियां मार दीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा। पूरी खबर पढ़ें...

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दुखद घटना से हमें यह सीख मिलती है कि प्रेम में आसक्ति से नहीं, समझ और संवाद से समाधान निकलता है। जब चाहत अति हो जाए, तो कानूनी मार्ग, मध्यस्थता और मनोवैज्ञानिक सहायता को प्राथमिकता दें। समाज को चाहिए कि युवा वर्ग को डिजिटल साक्षरता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता से लैस करे, ताकि वे संघर्षों को अहिंसात्मक ढंग से सुलझा सकें। पीड़ित के परिवार के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हुए, हम सभी को मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने का संकल्प लेना चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।