इन्फ्लुएंसर मीट–2026 में युवाओं ने लिया ‘राष्ट्र प्रथम’ एवं नशामुक्ति का संकल्प
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने यात्रा में शामिल युवाओं से आत्मीय संवाद किया और उनके अनुभवों एवं विचारों को सुना। उत्तर प्रदेश से आए युवा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं नशामुक्त समाज का संदेश लेकर वाराणसी से वडनगर तक जागरण यात्रा कर रहे हैं। नरसिंहपुर पहुंचने पर यात्रा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इन्फ्लुएंसर मीट–2026 में युवाओं ने अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और सकारात्मक युवा शक्ति की भूमिका पर संवाद किया। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता को कार्यक्रम में विशेष रूप से सराहा गया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ और सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है। जागरूक, जिम्मेदार और सकारात्मक सोच रखने वाले युवा समाज में परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा ज्योति कलश एवं जागरण यात्रा के माध्यम से युवाओं द्वारा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। नरसिंहपुर में यात्रा के आगमन पर युवाओं का स्वागत करते हुए इस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक कार्य करने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।