खेल

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी बाबर आजम फ्लॉप, बना सके सिर्फ 6 रन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी बाबर आजम फ्लॉप, बना सके सिर्फ 6 रन

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी बाबर आजम फ्लॉप रहे.

पहली पारी में 8 रन बनाने वाले बाबर आजम दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह वह दूसरे टेस्ट में कुल 14 रन ही बना सके.

बता दें कि इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 389 रनों का लक्ष्य दिया है.

लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बाबर आजम की पारी का अंत सिर्फ 8 गेंदों में हुआ.

वह महज 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स को कैच देकर पवेलियन लौटे.

पहली पारी में भी बाबर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए थे. टेस्ट क्रिकेट में बाबर ने अपना आखिरी शतक 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था.

यानी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उन्हें शतक लगाए लगभग 4 साल हो चुके हैं.

दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजान अवैस महज 6 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए.

इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. रॉबिन्सन ने अवैस और शफीक को एक ही ओवर में आउट किया.

इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

मेजबान टीम की ओर से डेन लॉरेंस ने 70 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 54 रन बनाए. वहीं हैरी ब्रूक ने 34 और एमिलियो गे ने 31 रनों का योगदान दिया. कप्तान जो रूट 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास ने 57 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट चटकाए.

पहली पारी में इंग्लैंड ने 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 180 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी.

इंग्लैंड ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://www.abplive.com/sports/cricke

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हुए दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम ने पहली पारी में 8 रन और दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर कुल 14 रन ही बनाए। यह विषय पाकिस्तान की बल्लेबाजी प्रदर्शन और टीम की विश्वसनीयता पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह टीम के मुख्य बल्लेबाज के कमजोर प्रदर्शन को उजागर करती है, जिससे पाकिस्तान की जीत की संभावनाएँ घटती हैं। आम जनता पर इसका असर मनोबल और प्रशंसकों की उम्मीदों पर पड़ सकता है, जिससे खेल के प्रति उनकी रुचि और टीम पर विश्वास प्रभावित हो सकत

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।