विदेश

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के किया टीम का एलान, नए चेहरों को मिला मौका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के किया टीम का एलान, नए चेहरों को मिला मौका

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. तीन मैचों की सीरीज इंग्लैंड पहले ही अपने नाम कर चुका है.

इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पारी और 103 रनों से जीता था.

इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रनों से जीत दर्ज की. अब इंग्लिश टीम पाकिस्तान को क्लीन स्वीप देना चाहेगी.

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम में कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं. 15 सदस्यीय टीम में एसेक्स के सैम कुक और हैम्पशायर के सॉनी बेकर शामिल हैं.

ऐसे में इंग्लैंड इन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है. वहीं इंग्लैंड ने डरहम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम से बाहर कर दिया है.

दरअसल, 31 साल के ब्रायडन कार्स अभी भी डर्बीशायर पुलिस की जांच के दायरे में हैं, जो कहती है कि वे हमले के आरोपों की जांच कर रहे हैं.

ब्रायडन कार्स की जगह पर ही हैम्पशायर के सॉनी बेकर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए एक नई टीम का एलान किया था.

उन्होंने अपने 7 खिलाड़ी बदले हैं.

इसके अलावा हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी घर भेज दिया गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम

जो रूट (यॉर्कशायर कप्तान) जोफ्रा आर्चर (ससेक्स)

गस एटकिंसन (सरे) सॉनी बेकर (हैम्पशायर) शोएब बशीर (डर्बीशायर)

हैरी ब्रूक (यॉर्कशायर) सैम ​​कुक (एसेक्स)

जॉर्डन कॉक्स (एसेक्स) बेन डकेट (नॉटिंघमशायर)

एमिलियो गे (डरहम) डैन लॉरेंस (सरे) ओली पोप (सरे)

ओली रॉबिन्सन (ससेक्स) जेमी स्मिथ (सरे) जोश टोंग (नॉटिंघमशायर)

We have named our squad for the final Test against Pakistan 🏏

Full story: https://t.co/GRBs2pMage pic.twitt

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।