इंस्टाग्राम पर अब अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखेंगे:AI से फिल्टर होंगे एक्सप्लोर और फीड सेक्शन; सरकार ने कहा था- मेटा एल्गोरिदम का रिव्यू करे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। अब यूजर्स को इंस्टाग्राम पर अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखाई देंगी। इसके लिए कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के नए और बेहतर मॉडल इस्तेमाल किए हैं। ये मॉडल आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान कर उसे यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रिकमेंडेशन से हटा देंगे।
नए सिस्टम के तहत अब AI मॉडल यूजर्स की शिकायत के बिना पोस्ट की जांच करेंगे। यह बदलाव रील्स, एक्सप्लोर और फीड में दिखने वाले उन पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते। 10 अक्टूबर को सरकार ने Meta को एडवाइजरी जारी कर इंस्टाग्राम-फेसबुक के रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम का रिव्यू करने को कहा था।
यूजर्स खुद भी कंटेंट कंट्रोल कर सकेंगे इंस्टाग्राम पर यूजर्स नॉट इंटरेस्टेड विकल्प से पसंद नहीं आने वाली पोस्ट कम कर सकते हैं। वहीं, सेंसेटिव कंटेंट कंट्रोल से संवेदनशील सामग्री को सीमित और हिडन वर्ड्स से आपत्तिजनक शब्दों और कमेंट्स को फिल्टर कर सकते हैं। किशोरों के लिए अलग सुरक्षा व्यवस्था इंस्टाग्राम ने किशोरों के लिए टीन अकाउंट्स की सुविधा दी है।
इसमें 13+ कंटेंट सेटिंग के तहत उम्र के हिसाब से पोस्ट दिखाए जाते हैं और अतिरिक्त सुरक्षा नियम लागू रहते हैं। Meta का कहना है कि वह यूजर्स की प्रतिक्रिया के आधार पर अपने AI सिस्टम को लगातार बेहतर बनाएगा। 4 जुलाई: सरकार ने Meta को नोटिस जारी किया था सरकार ने पहले भी इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर पैरेंट कंपनी Meta को नोटिस भेजा था।
कंपनी से 7 दिन में जवाब मांगा था। IT मिनिस्ट्री ने इंस्टाग्राम को अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले या ऐसे कंटेंट तक पहुंच बनाने वाले सभी विज्ञापनों को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, बीबीसी ने अपनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में बताया था कि इंस्टाग्राम भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखा रहा है।
इससे पहले सरकार ने 1 जुलाई को Meta को नोटिस जारी कर WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर नोटिस भेजा था। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मेटा इंडिया चीफ बोले- हमने 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट हटाए:अपराधी तरीके बदल रहे, उन्हें ट्रैक करने की हमारी भी लिमिट तय है
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इंस्टाग्राम ने भारत में अपनी सिफ़ारिश प्रणाली में बदलाव किया है, जिससे अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखाई देंगी। यह कदम AI आधारित फ़िल्टरिंग के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री को पहले ही हटाकर उपयोगकर्ताओं तक पहुँचने से रोकता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सोशल मीडिया पर हानिकारक सामग्री के प्रसार को कम करने का प्रयास दर्शाती है, जो ऑनलाइन सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि उपयोगकर्ताओं को कम विवादास्पद और अधिक सुरक्षित सामग्री द
🎙️ जनता का संदेश का मत
इंस्टाग्राम के AI फ़िल्टर से अश्लील व हिंसक सामग्री कम दिखेगी, पर यह सिर्फ एक टूल है। समाज को इस बदलाव से सीखना चाहिए कि तकनीक से बेहतर भविष्य बन सकता है, पर जिम्मेदारी भी साथ होनी चाहिए। जब भी हम किसी अनुचित या हिंसक घटना का सामना करें, तो कानूनी रास्ते, संवाद और शिक्षा के माध्यम से समाधान खोजें। पीड़ितों के प्रति सहानुभूति रखकर, हम एक सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी समाज का निर्माण कर सकते हैं।