इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के कथित क्रैकडाउन के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.
उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि कल्पना कीजिए, अगर मनमोहन सिंह ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर उसी तरह से क्रैकडाउन की कार्रवाई की होती, जिस तरह से आज मोदी सरकार इंस्टाग्राम पर कार्रवाई कर रही है, तो क्या मोदी यहां तक पहुंच पाते?
उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर से सरकार विरोधी पोस्ट और अकाउंट पर कथित रूप से की जा रही कार्रवाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए दी.
इसके साथ ही, दीपके ने यह चेतावनी भी दी है कि इंस्टाग्राम पर से कंटेट हटाकर या लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को क्रैकडाउन कर जनता को चुप कराने से उनकी परेशानियों और शिकायतों का हल नहीं होगा.
इंस्टाग्राम सिर्फ एक प्लेटफॉर्म जहां लोग सवाल उठा रहे- दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार (28 अक्टूबर, 2026) को एक अन्य X पोस्ट में कहा, इंस्टाग्राम पर क्रैकडाउन करने की यह कार्रवाई काम नहीं करने वाली है!
सरकार हर दिन हजारों पोस्ट और अकाउंट्स को हटा रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह एक बुनियादी बात को नजरअंदाज कर रही है कि इंस्टाग्राम महज एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपने सवाल उठा रहे हैं.
Imagine if Manmohan Singh had cracked down on Facebook and WhatsApp the way Modi is doing with Instagram today. Would Modi have made it this far?
Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 28, 2026
The Instagr
📡 स्रोत: ABP Live