खेल

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली महिला कौन? जानें नाम और रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली महिला कौन? जानें नाम और रिकॉर्ड

Most Centuries in Women’s Cricket: महिला क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में भारत की स्मृति मंधाना और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वुल्वार्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है और अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में बराबरी पर हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग भी इस सूची में ज्यादा पीछे नहीं हैं। उनके नाम भी कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। स्मृति मंधाना ने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर कुल 18 शतक लगाए हैं। वह भारतीय महिला टीम की प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं और अब ऑल-फॉर्मेट कप्तान भी बन गई हैं।

अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर स्मृति कई बार टीम को मुश्किल हालातों से बाहर निकाल चुकी हैं। उनके नाम दर्ज ये शतक उनकी लगातार अच्छी बल्लेबाजी और बड़े मैचों में रन बनाने की क्षमता को दिखाते हैं। लौरा वुल्वार्ट ने भी की बराबरी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वुल्वार्ट भी इस रिकॉर्ड में स्मृति मंधाना के साथ खड़ी हैं।

उनके नाम भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 शतक दर्ज हैं। लौरा ने 15 सितंबर 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में नाबाद 126 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 62 गेंदों में ये रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस शतक के साथ लौरा ने स्मृति की बराबरी कर ली। मेग लैनिंग के नाम 17 शतक इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग हैं।

उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 17 शतक लगाए हैं। लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई शानदार पारियां खेलीं और अपनी टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाने में भूमिका निभाई। फिलहाल, वह स्मृति मंधाना और लौरा वुल्वार्ट से एक शतक पीछे हैं। कौन है सबसे आगे?

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्मृति मंधाना और लौरा वुल्वार्ट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम 18-18 शतक हैं, जबकि मेग लैनिंग 17 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबलों में कौन-सी बल्लेबाज सबसे पहले अपना शतक बढ़ाकर इस सूची में आगे निकलती है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।