राजनीति

IORA सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से मिले PM मोदी, कहा, 'हिंद महासागर क्षेत्र में...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IORA सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से मिले PM मोदी, कहा, 'हिंद महासागर क्षेत्र में...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) के 23 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई.

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हिंद महासागर ने सहस्राब्दियों से हमारे लोगों को आपस में जोड़ा है.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि नई दिल्ली में इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक किया जा रहा है.

इसमें भाग ले रहे, 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मिलकर बहुत खुशी हुई. हिंद महासागर ने सदियों से हमारे लोगों को आपस में जोड़ा है.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि IORA के अध्यक्ष के रूप में भारत MAHASAGAR (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सभी साझेदारों के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है.

इसकी मदद से हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को मजबूत किया जा सकेगा.

Delighted to meet the Foreign Ministers and Heads of Delegation of the 23 Indian Ocean Rim Association Member-States participating in the 25th Meeting of the IORA Council of Ministers in New Delhi.

The Indian Ocean has connected our people for millennia.

As Chair of IORA, India looks forward to working closely with all partners to advance its vision of MAHASAGAR (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) and to strengthen peace, security, stability and prosperity in the Indian Ocean Region. @IORAofficial

Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2026

<p style

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।