खेल

IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच, एक क्लिक में जानें नाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच, एक क्लिक में जानें नाम

आईपीएल में हर टीम का सपना ट्रॉफी जीतना होता है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए सिर्फ धाकड़ खिलाड़ियों का होना काफी नहीं है.

टीम को सही दिशा देने और मैदान पर जीत की रणनीति तैयार करने में हेड कोच की भूमिका भी अहम होती है. आईपीएल 2027 से पहले सभी 10 टीमों के कोच को लेकर चर्चा तेज है.

मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के कोच जहीर खान होंगे. अगले सीजन में किस टीम की कमान किस कोच के हाथों में होगी.

चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को हेड कोच बनाया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को ये जिम्मेदारी दी है.

पोलार्ड लंबे समय तक मुंबई के लिए खेल चुके हैं और टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रहे हैं. अब हेड कोच के रूप में उनसे टीम को नई दिशा देने की उम्मीद होगी.

IPL 2027 की सभी 10 टीमों के हेड कोच

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)जहीर खान

मुंबई इंडियंस (MI)कीरोन पोलार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एंडी फ्लावर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)अभिषेक नायर

पंजाब किंग्स (PBKS)रिकी पोंटिंग

राजस्थान रॉयल्स (RR)कुमार संगकारा

गुजरात टाइटंस (GT)आशीष नेहरा

दिल्ली कैपिटल्स (DC)सौरव गांगुली

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जस्टिन लैंगर

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)डेनियल विटोरी

अनुभवी कोचों पर रहेंगी नजरें

इस बार टीमों की जिम्मेदारी संभालने वाले नामों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव रखने वाले कई दिग्गज शामिल हैं.

रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, जस्टिन लैंगर और डेनियल विटोरी जैसे कोच अपनी रणनीति और अनुभव के लिए जाने जाते हैं.

वहीं, जहीर खान, आशीष नेहरा और सौरव गांगुली जैसे भारतीय दिग्गजों पर भी फैंस की नजरें रहेंगी.

किस टीम की रणनीति होगी सबसे मजबूत

<p style="text-align: j

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।