IPL 2027 की नीलामी का वेन्यू कंफर्म, BCCI सचिव ने बताया कब और कहां होगी ऑक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
IPL 2027 की नीलामी को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि अगले सीजन की खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी. यानी इस बार ऑक्शन के लिए टीमों और खिलाड़ियों को भारत में ही जुटना होगा.
लेकिन, नीलामी की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है.
देवजीत सैकिया ने बताया कि पिछले तीन साल में आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर अलग-अलग जगहों पर आयोजित की गई थी.
इनमें सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी शामिल रहे.
अब बीसीसीआई ने इस आयोजन को फिर से भारत में कराने का फैसला किया है और इसके लिए गोवा को चुना गया है.
दिसंबर में होगा आयोजन
सैकिया के मुताबिक, इस साल आईपीएल नीलामी दिसंबर के महीने में होगी. फिलहाल बीसीसीआई की ओर से सिर्फ महीने और शहर की जानकारी सामने आई है.
ऐसे में नीलामी की तारीख को लेकर अभी किसी फिक्स दिन का नहीं बताया गया है.
IPL 2027 की तैयारियां शुरू
IPL 2027 लीग का 20वां सीजन होगा.
बीसीसीआई की आम सभा ने भी 2027 में होने वाले आईपीएल के 20वें संस्करण को बड़े लेवल पर मनाने का फैसला किया है.
अब दिसंबर में होने वाली नीलामी से टीमों की अगले सीजन की तैयारियां आगे बढ़ेंगी.
भारत-जापान मैच को लेकर भी बोले सैकिया
भारत और जापान के बीच हुए मुकाबले को लेकर भी सैकिया ने भारतीय टीम को बधाई दी.
उन्होंने कहा कि ये मैच सिर्फ जीत तक लिमिटेड नहीं था, बल्कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी एक कदम था.
उन्होंने बताया कि जय शाह की पहल पर इस मुकाबले के आयोजन की दिशा में काम शुरू हुआ था.
यह भी पढ़ें:
फिक्सिंग के लगे आरोप तो एक्शन में आई CSK, तैयार करेगी बड़ा प्लान
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर IPL 2027 की खिलाड़ियों की नीलामी के स्थान और समय के बारे में है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नीलामी दिसंबर में गोवा में होगी, जिससे टीमों और खिलाड़ियों को भारत में ही जुटना पड़ेगा। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले तीन सालों में नीलामी विदेशों में हुई थी, जिससे लॉजिस्टिक और लागत संबंधी चुनौतियाँ रही। इस बदलाव से भारतीय प्रशंसकों को निकटता का अनुभव मिलेगा, टीमों के प्रबंधन को सुविधा होगी, और भारत के भीतर खेल उद्योग पर सकारात्मक आर्थिक प्रभाव पड़ेगा।