IPL 2027 Retention: गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, GT ने 6 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है.
फ्रेंचाइजी ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी शामिल हैं. गुजरात ने सबसे चौंकाने वाला रिलीज बल्लेबाज शाहरुख खान का किया.
शाहरुख टीम के लिए फिनिशर का किरदार अदा करते थे. उन्होंने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां भी खेली हैं.
वह 2024 से गुजरात का हिस्सा थे. हालांकि शाहरुख का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था.
उन्होंने टीम के लिए 9 मैचों की 5 पारियों में सिर्फ 43 रन बनाए थे. इस दौरान उनका हाई स्कोर 17 रनों का रहा था. इससे पहले वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे.
पिछले सीजन गुजरात के लिए खेलते हुए शाहरुख की फीस 4 करोड़ रुपये थी.
गुजरात के पास ऑक्शन के लिए 3 स्लॉट खाली है, जिसमें 2 विदेशी स्लॉट हैं.
इन स्लॉट को भरने के लिए टीम के पास 3.75 करोड़ रुपये का पर्स है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी 16 दिसंबर को नीलामी में किन खिलाड़ियों पर बोली लगती है.
Pakku Vaadu Group for TATA IPL 2027 😎 https://t.co/FFdgwAGM0o
Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 17, 2026
राहुल तेवतिया को किया रिटेन
गुजरात ने फिनिशर के रूप में खेलने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज राहुल तेवतिया को रिटेन किया है.
तेवतिया के रिलीज होने की खबरें तेज थीं, लेकिन गुजरात ने अपने खिलाड़ी पर भरोसा जताया है. तेवतिया 2022 से गुजरात का हिस्सा हैं.
उन्होंने टीम के लिए पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था. 16 मैचों की 15 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 143.93 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए थे, जिसमें 1 फिफ्टी भी शामिल थी.
गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
शुभमन गिल
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गुजरात टाइटंस ने IPL 2027 के लिए अपनी रिटेन सूची जारी की है, जिसमें 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है, जैसे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और प्रसिद्ध बल्लेबाज शाहरुख खान। यह निर्णय टीम की रणनीति में बदलाव और नई प्रतिभाओं को मौका देने का संकेत देता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि शाहरुख खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी को हटाने से टीम के फिनिशिंग क्षमताओं पर असर पड़ेगा, और प्रशंसकों के बीच चर्चा बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर फैंस के मनोभाव और टाइटंस के आगामी मैचों में प्रदर्शन पर हो सकता है, जिससे टॉर्नामेंट