खेल

IPL 2027 Retention: पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, देखें PBKS ने किन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IPL 2027 Retention: पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट जारी, देखें PBKS ने किन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ

पंजाब किंग्स ने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. टीम ने विदेशी स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का साथ छोड़ दिया है.

पंजाब ने रिटेन लिस्ट जारी करने से पहले सबसे बड़ा बदलाव हार्दिक पांड्या के रूप में किया था. हार्दिक ट्रेड के जरिए मुंबई से पंजाब में आए हैं.

दूसरी तरफ, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह उनके बदले में ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं. पंजाब ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है.

रिलीज के बाद पंजाब के पास 18.6 करोड़ रुपये का पर्स हो गया है, जिसको टीम 16 दिसंबर को ऑक्शन में खिलाड़ियों की खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकती है.

अब पंजाब के पास कुल 6 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली हो गया है, जिसमें 2 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के हैं.

टीम ने लगभग अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है.

युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे और मुशीर खान जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है. इन खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए रिटेन किया गया है.

Together, we go again! ❤️🦁 https://t.co/6Btl0ykuMH

Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 17, 2026

IPL 2027 के लिए पंजाब किंग्स ने रिटेन किए खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, बेन ड्वारशुइस, कूपर कोनोली, हार्दिक पांड्या (मुंबई से ट्रेड होकर आए), हरनूर पन्नू, हरप्रीत बरार, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.

IPL 2027 के पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज किए खिलाड़ी

नेहाल वडेरा, मिच ओवन, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश और विशाल निशाद.

पिछले सीजन पंजाब किंग्स का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर क

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट जारी करने से यह स्पष्ट हुआ कि टीम ने 2027 के IPL में अपनी रणनीति बदलने का निर्णय लिया है। यह विषय मुख्यतः टीम के खिलाड़ियों के बदलाव और नए साइनिंग्स पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे टीम की ताकत और प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ेगा, और फैंस को नई लाइनअप के बारे में पता चलेगा। आम जनता पर इसका असर मनोबल और टीम के प्रशंसकों के बीच चर्चा में बढ़ोतरी के रूप में दिखाई देगा, साथ ही स्टेडियम में आने वाले मैचों के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।