खेल

IPL 2027 की 6 टीमों के कप्तान कंफर्म, 3 कर रही है तलाश; MI आज करेगी ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IPL 2027 की 6 टीमों के कप्तान कंफर्म, 3 कर रही है तलाश; MI आज करेगी ऐलान

आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन अगले महीने की 16 तारीख को गोवा में है, जिससे पहले सभी 10 टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी हैं. 6 टीमों के कप्तान लगभग कंफर्म हैं. 3 टीमों के कप्तानों की स्थिति साफ नहीं है, इसमें दिल्ली कैपिटल्स भी है.

पिछले सीजनों में कमान संभाल रहे अक्षर पटेल टीम में रिटेन किए गए हैं, लेकिन ऋषभ पंत के लौट आने से ये सवाल उठ गया है कि कप्तान कौन होगा? आज मुंबई इंडियंस अपने कप्तान के नाम का ऐलान करेगी.

माना जा रहा है कि रोहित शर्मा फिर से कमान संभाल सकते हैं.

मुंबई इंडियंस आज अपने कप्तान के नाम का ऐलान करेगी, ये शाम को 5 बजकर 45 मिनट पर होगा.

इसकी टाइमिंग की वजह से माना जा रहा है कि रोहित शर्मा फिर से एमआई की कमान संभालने जा रहे हैं. बता दें कि रोहित की जर्सी का नंबर 45 है, वह टीम को 5 ट्रॉफी जितवा चुके हैं.

अन्य 9 टीमों की बात करें तो 6 के कप्तान लगभग कंफर्म हैं, 3 की स्थिति स्पष्ट नहीं है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 18 साल बाद अपना पहला खिताब जीता था. 2025 के बाद फिर 2026 में भी पाटीदार ने आरसीबी को चैंपियन बनाया. अब उन्हें हटाए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी कुछ समय से इसलिए खेल रहे थे, ताकि उनके मैदान पर रहते नए कप्तान को तैयार किया जा सकते.

अब धोनी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं, जो धोनी के रहते तैयार हुए.

संजू सैमसन के आने से ये बहस छिड़ी थी कि क्या गायकवाड़ को कप्तानी से हटाया जा सकता है, लेकिन पिछले साल संजू भी गायकवाड़ की कप्तानी में खेले थे.

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या के जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया था, जिसके बाद गिल टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान चुने गए. उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं है.

गिल ही आईपीएल 2027 में गुजरात के कप्तान होंगे.

<stron

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।