खेल

IPL ऑक्शन में 1,220 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, BCCI ने जारी की आधिकारिक लिस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
IPL ऑक्शन में 1,220 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, BCCI ने जारी की आधिकारिक लिस्ट

आईपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इसमें 939 भारतीय खिलाड़ी और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी हैं.

बता दें कि ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन या चुना है. अब कुल 66 स्लॉट (जिनमें 25 विदेशी स्लॉट शामिल हैं) भरे जाने बाकी हैं.

IPL 2027 प्लेयर्स ऑक्शन में किस देश के कितने खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है.

इसमें ये भी बताया गया है कि कितने कैप्ड और अनकैप्ड इंडियन और ओवरसीज प्लेयर्स हैं.

कुल 184 कैप्ड खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्टर किया है. अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 994 है.

इसके आलावा 42 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं.

अनकैप्ड खिलाड़ियों में 925 भारतीय हैं, इसमें 127 ऐसे प्लेयर्स हैं जो IPL के संस्करणों में खेल चुके हैं.

ऑक्शन में नाम रजिस्टर करवाने वाले ओवरसीज प्लेयर्स में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के हैं.

ऑस्ट्रेलिया के कुल 53 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इसके बाद साउथ अफ्रीका है, जिनके 40 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है. वेस्टइंडीज के 36 और न्यूजीलैंड के 25 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन किया है.

बीसीसीआई ने हर देश के कितने खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, उसकी लिस्ट और कैटेगरी की लिस्ट जारी की है.

बोर्ड ने ये भी बताया है कि किस तारीख को प्लेयर्स के नामों की लिस्ट जारी होगी.

1,220 खिलाड़ियों को 6 कैटेगरी में बांटा गया है

कैप्ड भारतीय प्लेयर्स- 14

कैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर्स- 170

एसोसिएट देशों के प्लेयर्स- 42

वे अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स जो पिछले IPL सीजन में खेल चुके हैं- 127

अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स- 798

अनकैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर्स- 69

किस देश के कितने खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर

भारत- 939

ऑस्ट्रेलिया- 53

दक्षिण अफ्रीका- 40

वेस्टइंडीज- 36

न्यूजीलैंड- 25

अफगानिस्तान- 23

श्रीलंका- 21

इंग्लैंड- 16

बांग्लादेश- 12

आयरलैंड- 7

जिम्बाब्वे- 6

अमेरिका- 13

यूएई- 10

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।