विदेश

ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, तेल ले जा रहे 5 जहाजों को किया नष्ट, जवाब में IRGC ने जॉर्डन बेस कैंप को बनाया निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, तेल ले जा रहे 5 जहाजों को किया नष्ट, जवाब में IRGC ने जॉर्डन बेस कैंप को बनाया निशाना

US attack on Iran: अमेरिका ईरान के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है.

एक बार फिर अमेरिकी सेना ने ईरान के 5 कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को नष्ट कर दिया.

अमेरिका ने कहा कि यह हमला रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने का जवाब है.

अमेरिकी हमलों के जवाब में आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने जॉर्डन में मौजूद उस सैन्य अड्डे को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं.

अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि CENTCOM की फोर्स ने 8 सितंबर को ईरान के कच्चे तेल ले जाने वाले पांच जहाजों को नष्ट कर दिया.

इससे पहले, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले दो दिनों में दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से US नेवी के युद्धपोत को निशाना बनाया था.

कहा कि US युद्धपोत ईरान के हमलों से सफलतापूर्वक बच निकला और इलाके के समुद्र में गश्त जारी रखी. किसी भी अमेरिकी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. U.S.

Central Command tweets, "CENTCOM forces destroyed five Iranian crude oil carriers, Sept. 8, after the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) targeted a U.S.

Navy warship with ballistic missiles twice over the past two days. The U.S. warship successfully evaded the...

pic.twitter.com/sGZNZKCzW6 — ANI (@ANI) September 9, 2026 48 घंटे में ईरान ने दो बार किया था हमला सेंटकॉम ने कहा कि उसकी सेनाओं ने मंगलवार को मध्य पूर्व में पांच ईरानी कच्चे तेल वाहक पोतों को नष्ट कर दिया, और इसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) द्वारा 48 घंटे की अवधि में दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को निशाना बनाने के बाद जवाबी कार्रवाई बताया.

ये 5 ईरानी जहाज हुए नष्ट सेंटकॉम ने बताया कि ईरान द्वारा किए गए हमलों के जवाब में, अमेरिकी सेना ने ईरान के सरकारी बेड़े से संबंधित 5 जहाजों पर हमले किए.

ओमान की खाड़ी में 4 कच्चे तेल वाहक जहाज, एम/टी कविज, एम/टी चारमीनार, एम/टी होराइजन 1 और एम/टी रीस्को नष्ट हो गए, जबकि 5वां जहाज, एम/टी डेर्या, खारग द्वीप के पास निशाना बना.

कहा गया कि अमेरिकी सेना ने सभी 5 जहाजों के चालक दल को हमले से पहले खाली करने के सीधे निर्देश जारी किए थे.

तीन दिनों में दूसरा बड़ा समुद्री अभियान मंगलवार को हुई कार्रवाई पिछले तीन दिनों में ईरान के समुद्री ठिकानों के खिलाफ अमेरिका का दूसरा बड़ा अभियान है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि 5 सितंबर को अमेरिकी सेना ने ईरान के कच्चे तेल ले जाने वाले कई जहाजों को नष्ट कर दिया था.

यह कार्रवाई तब की गई, जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिकी विमानवाहक पोत और एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जहाज पर हमला करने की कोशिश की थी. CENTCOM के मुताबिक, अमेरिकी युद्धपोतों पर IRGC के सभी हमले नाकाम रहे.

वहीं, सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के IRGC ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करने वाले एक सैन्य अड्डे और अमेरिकी नौसेना के दो विध्वंसक जहाजों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया.

ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB की ओर से जारी बयान में IRGC ने कहा कि "या हैदर कर्रार" नाम से सैन्य अभियान शुरू किया गया है.

उसके मुताबिक, यह अभियान हाल में ईरानी तेल टैंकरों पर हुए अमेरिकी हमलों का बदला लेने के लिए किया गया.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।