ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक, 3 नवंबर से पहले नहीं करेंगे हमला- ट्रंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 09, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत चल रही है। 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करेगा।
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी जारी है। होर्मुज से तेल की आवाजाही पर उन्होंने कहा कि इसमें से एक भी बैरल तेल ईरान से ना तो आ रहा है और ना ही वहां जा रहा है। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि ईरान के पास एटमिक हथियार नहीं होगा। वहीं, ईरानी मीडिया ने होर्मुज के दक्षिणी हिस्से में बड़े धमाकों की खबर दी है। हालांकि अमेरिका की ओर से इन हमलों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
FILE PHOTO