विदेश

Iran Revolutionary Guard ने US को दी चेतावनी, टकराव बढ़ा तो बदल देंगे युद्ध का भूगोल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Iran Revolutionary Guard ने US को दी चेतावनी, टकराव बढ़ा तो बदल देंगे युद्ध का भूगोल

दुबई, 22 सिंतबर (एपी) ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने टकराव को और बढ़ाया, तो वह ‘‘युद्ध का भूगोल बदल देगा।’’ इस बीच ब्रिटिश सेना ने कहा कि सोमवार को एक टैंकर के होर्मुज जलडमरूमध्य पहुंचने पर एक ‘अज्ञात वस्तु’ उससे टकराई, जिससे चालक दल के दो सदस्य घायल हो गए।

यहूदियों के सबसे पवित्र दिन योम किपुर के मौके पर देश का अधिकतर हिस्सा बंद है, ऐसे में इजराइली सेना अलर्ट पर है। ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के प्रवक्ता होसैन मोहेब्बी ने सोमवार को कहा, युद्ध खत्म नहीं हुआ है।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका के साथ टकराव बढ़ता है, तो ईरान अपने हथियार, सैन्य रणनीति और लक्ष्य बदल लेगा।

ईरानी सरकारी मीडिया में छपे एक बयान में मोहेब्बी ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से युद्ध का भूगोल बदल देंगे। हम लड़ाई में नयी क्षमताओं वाले नए हथियार ज़रूर लाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि गार्ड ने लंबे समय तक चलने वाले युद्ध की तैयारी कर ली है। ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अब जरूरी नहीं है कि हमारे लक्ष्य पहले जैसे ही हों।’’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के ऐसे लक्ष्य हैं जिन पर अभी तक हमला नहीं किया गया है।

इस बीच ब्रिटेन ने कहा कि हूती हमलों का मुकाबला करने के लिए वह सऊदी अरब को हवाई ईंधन भरने की सुविधा देगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा कि ब्रिटेन, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों का मुकाबला करने के लिए सऊदी अरब को सीमित सैन्य सहायता देने पर सहमत हो गया है।

विद्रोहियों और यमन की सऊदी-समर्थित सरकार के बीच लड़ाई फिर से शुरू होने के बाद हूती और सऊदी अरब ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं। बर्नहैम ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम के लिए उड़ान भरने से पहले पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ‘रॉयल एयर फोर्स’ (आरएएफ) को सऊदी अरब के विमानों के लिए हवा में ईंधन भरने की सुविधा देने पर सहमति दी है।

यह समझौता कुछ हफ्तों के लिए है, लेकिन बर्नहैम ने कहा कि इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी। ब्रिटेन के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स सेंटर’ ने बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य पहुंचने पर एक टैंकर पर ‘अज्ञात चीज’ से हमला हुआ तथा इस हमले में चालक दल के दो सदस्यों को मामूली चोटें आईं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।