विदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने मुस्लिम देशों से की अपील, अमेरिका और इजरायल पर साधा निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने मुस्लिम देशों से की अपील, अमेरिका और इजरायल पर साधा निशाना

ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद मुज्तबा खामेनेई ने मुसलमानों के बीच एकता की अपील की है। इस्लामिक देशों से कहा है कि वे अपने “असली दुश्मन” को पहचानें और उसका सामना करें.

रविवार को एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में खामेनेई ने कहा कि “इस्लाम का दुश्मन” मुसलमानों के बीच फूट डालने और उनकी ताकत को कमजोर करने के लिए नस्लीय, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और भौगोलिक अंतर का लाभ उठाना चाहता है.

खामेनेई ने कहा, “इस्लाम का दुश्मन नस्ल, संस्कृति, समाज, आर्थिक, राजनीतिक और भौगोलिक अंतर को मुसलमानों के बीच फूट डालने का बहाना बनाना चाहता है, ताकि उनकी ताकत कम होती दिखे। वह उन पर अपना दबदबा बनाने के लिए सही मौके का इंतजार कर रहा है.”

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।