ईशा देओल ने अपने नाम में क्यों जोड़ा 'धर्मेंद्र'? पहले रोईं फिर बताई असली वजह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धर्मेंद्र देओल और हेमा मालिनी की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी फिल्म प्रताप को लेकर चर्चा में हैं.
इस फिल्म में उन्होंने अमित साध के किरदार एसीपी प्रताप राणाडे की पत्नी पूनम का रोल निभाया है. फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
ईशा फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में तमाम मंचों पर पहुंच रही हैं.
इसी बीच उन्होंने एक बातचीत में नाम के साथ पिता धर्मेंद्र का नाम जोड़ने की वजह का खुलासा किया है.
ईशा ने अपने नाम के साथ क्यों जोड़ा पिता का नाम?
मोजो स्टोरी के शो वी द वुमेन में बातचीत के दौरान बरखा दत्त ने ईशा से पूछा, मैंने इंस्टाग्राम पर देखा कि अब आप ईशा धर्मेंद्र देओल नाम से नजर आती हैं.
आपने मीडिया से कहा था कि मेरा नाम हमेशा से यही था, बस आप लोगों को अब इसका पता चला है.
क्या आपको लगता है कि आपको हमेशा अपने लेजेंडरी माता-पिता से तुलना की जाती है?
इस पर ईशा देओल ने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, तभी से उनकी तुलना माता-पिता से होने लगी थी.
उन्होंने कहा, मैं उस वक्त सिर्फ 18 साल की थी, जब मैंने अपनी पहली फिल्म की थी.
जैसे ही मैंने उसी इंडस्ट्री में कदम रखा, जिसमें मेरे माता-पिता पहले से काम कर रहे थे, मेरी तुलना उनसे होने लगी. मेरी मां ने भी मुझे पहले ही बता दिया था कि यह सब आगे भी चलता रहेगा.
ईशा का कहना है कि वह इस बात को समझती हैं कि उनके माता-पिता की अपनी एक बड़ी पहचान है और उनके साथ तुलना होना स्वाभाविक है. हालांकि, वह अपनी अलग पहचान भी बनाना चाहती थीं.
फिल्मों में आने से पहले कर रही थीं इंटीरियर डिजाइनिंग
ईशा ने बातचीत में अपने फिल्मी करियर से पहले के दिनों को भी याद किया.
उन्होंने बताया कि वह इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ा
📡 स्रोत: ABP Live Film