खेल

ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद:पिता ने मांगी थी मन्नत, टीम इंडिया में चयन होते ही पत्नी संग शुरू की पूजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद:पिता ने मांगी थी मन्नत, टीम इंडिया में चयन होते ही पत्नी संग शुरू की पूजा

क्रिकेटर ईशान किशन का भारतीय टीम तक पहुंचने का सफर उनकी मेहनत के साथ परिवार की आस्था से भी जुड़ा है। ईशान की मां सुचित्रा सिंह बताती हैं कि जब ईशान अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे थे, उस समय उनके पिता ने उनके भारतीय टीम में चयन की मन्नत मांगी थी। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी यह मन्नत पत्नी को भी नहीं बताई थी।

ईशान के भारतीय टीम में चयन के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छठ पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाया। नवादा से शुरू हुई छठ पूजा, अब पटना में जारी है परंपरा सुचित्रा सिंह का पैतृक घर नवादा में है। उन्होंने अपने पति के साथ वहीं से छठ पूजा की शुरुआत की थी। करीब पांच साल तक पैतृक घर में छठ करने के बाद अब वह पटना में इस परंपरा को जारी रख रही हैं।

ईशान की मां बताती हैं कि इस पर्व का परिवार में हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। छठ के दौरान घर में बेटे, बहू और बच्चों समेत पूरा परिवार जुटता है, जिससे घर में रौनक बढ़ जाती है। सास से मिली छठ की परंपरा, पति ने बढ़ाया हौसला सुचित्रा सिंह के मुताबिक, उनकी सास लंबे समय से छठ पूजा करती आ रही थीं।

उम्र बढ़ने के बाद जब उनके लिए पूजा करना मुश्किल हुआ तो उनके पति की इच्छा हुई कि वह इस परंपरा को आगे बढ़ाएं। शुरुआत में सुचित्रा छठ करने को लेकर काफी डरती थीं। उन्हें लगता था कि इतने कठिन नियमों का पालन करना उनके लिए आसान नहीं होगा। वह बताती हैं कि उनके पति ने उन्हें हिम्मत देते हुए कहा था कि वह सिर्फ पूजा की तैयारी करें, छठ वह खुद करेंगे।

इसके बाद उन्होंने भी पति से कहा कि अगर वह छठ करेंगे तो वह भी उनके साथ इस पर्व को करेंगी। इसी तरह दोनों ने साथ मिलकर छठ पूजा शुरू की। मैच के कारण कई बार छठ में शामिल नहीं हो पाते ईशान ईशान किशन के छठ पूजा में शामिल होने को लेकर उनकी मां बताती हैं कि क्रिकेट मैचों के कारण वह अक्सर इस पर्व में परिवार के साथ शामिल नहीं हो पाते।

छठ के दौरान मैच होने की वजह से कई बार उन्हें बाहर रहना पड़ता है। हालांकि, एक साल ईशान नवादा में परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल हुए थे। सुचित्रा सिंह के लिए छठ आस्था के साथ परिवार की परंपरा और बेटे के संघर्ष से जुड़ी यादों का भी पर्व है। ईशान के भारतीय टीम में चयन के लिए पति की मांगी गई मन्नत पूरी होने के बाद इस पर्व से परिवार का जुड़ाव और गहरा हो गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ईशान किशन के भारतीय टीम तक पहुँचने के पीछे परिवार की आस्था और मेहनत का संगम है। यह कहानी दिखाती है कि कैसे परंपरागत मान्यताएँ और व्यक्तिगत सपनों का मेल खेल में सफलता का कारण बन सकता है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्पद है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का संतुलन दिखाया गया है। आम जनता के लिए यह संदेश है कि विश्वास, समर्पण और परिवार का समर्थन किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि के लिए अनिवार्य है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।