खेल

ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बाच 2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है.

मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दमदार पारी खेलते हुए 270 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

चेन्नई की गर्मी में इस पारी के दौरान ईशान को थोड़ा असहज भी महसूस हुआ था, जिसके चलते वह 250 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे थे. इस पर उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने चिंता जताई.

हालांकि बाद में वह दोबारा बैटिंग के लिए आए थे.

अदिति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी पर बात की. इसके अलावा उन्होंने शब्दों से ईशान पर प्यार बरसाया.

उन्होंने कहा कि इस पारी को रनों से नहीं बल्कि उनकी मजबूती से याद रखा जाएगा. उन्होंने यह स्टोरी तब शेयर की, जब ईशान 250 रन के स्कोर पर थे.

उन्होंने लिखा, "चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी में 250 रन. कुछ पारियां रनों से गिनी जाती हैं, लेकिन इसे मजबूती से गिना जाएगा.

तुम पर गर्व है ईशू." अदिति की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

इस स्टोरी से एक बार फिर दोनों के रिश्ते पर कहीं न कहीं मोहर लगती हुई नजर आ रही है.

Aditi Hundia pens heartfelt note after Ishan Kishan s stunning 250 in Duleep Trophy 2026 final pic.twitter.com/1lLrfnr9Nk

Cricket Hub (@Anurag9793) September 7, 2026

ईस्ट जोन ने बनाया बड़ा टोटल

खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन टॉस जीतकर बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी. टीम ने पहला दिन समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए थे.

टीम के लिए ईशान किशन 111 रन पर और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे.

दूसरे दिन भी दो

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।