खेल

इसी महीने फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, वैभव-हर्षित ले सकते हैं से बदला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इसी महीने फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, वैभव-हर्षित ले सकते हैं से बदला

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है.

अब भारत अगले मैच में यूएई को हराकर क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इस हार को खिलाड़ी तब तक नहीं भुला पाएंगे जब तक उन्हें हरा न दें. ये संभव है, क्योंकि इसी संस्करण में दोनों टीमें एक बार फिर भिड़ सकती है.

अंडर-19 एशिया कप में भी ऐसा ही कुछ हुआ था.

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था, फिर फाइनल में पाक को हराकर भारत ने खिताब जीता था. ट्रॉफी जीतने से ज्यादा खुशी इस बात की थी कि हार का बदला ले लिया.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को शुरुआत से ही माहौल गर्म था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी. हर्षित राणा की पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों से बहस हुई.

शमील हुसैन, इमरान रंधावा और मज्ज सदाकत से उनकी कई बार तीखी बहस हुई. जब हर्षित आउट हुए, तब भी यही देखने को मिला. उनकी टीम जीत रही थी, और वे बहुत अग्रेसिव हो गए.

इससे पहले 11 रन पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी को जाते हुए भी पाक प्लेयर्स उन्हें चिढ़ा रहे थे, इस दौरन तिलक वर्मा भी बीच में आए थे.

अब कब हो सकता है भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हो सकती है, ये सिर्फ फाइनल में संभव है.

फॉर्मेट के हिसाब से ग्रुप-ए की टॉपर टीम ग्रुप-बी की दूसरे नंबर वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी.

यानी भारत यूएई को हराकर आगे जाती है तो दोनों टीमें अलग-अलग टीमों के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी.

भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाती है तो फाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच होगा और तब हर्षित राणा के पास बदला लेने का अच्छा मौका होगा.

वैभव सूर्यवंशी भी अपनी फॉर्म में आना चाहेंगे, जो लगातर 2 मैचों में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए.

कब है भारत का अगला मैच?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का अगला मैच यूएई के साथ मंगलवार (24 नवंबर) को है. ये मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इसे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।