राज्य

ISKCON से स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखेंगे आईआईटीयंस:सेल्फ मैनेजमेंट, वेलनेस और मेंटल बेलबीइंग का दिया जाएगा प्रशिक्षण, दो साल का एमओयू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ISKCON से स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखेंगे आईआईटीयंस:सेल्फ मैनेजमेंट, वेलनेस और मेंटल बेलबीइंग का दिया जाएगा प्रशिक्षण, दो साल का एमओयू

आईआईटी कानपुर के छात्रों को पढ़ाई और रिसर्च के साथ अब स्ट्रेस मैनेजमेंट, सेल्फ-कॉन्फिडेंस, सेल्फ-मैनेजमेंट और नैतिक मूल्यों की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए आईआईटी कानपुर और इस्कॉन के बीच दो साल के लिए एमओयू हुआ है। इसके तहत इच्छुक छात्रों के लिए इस्कॉन की ओर से स्वैच्छिक रूप से वैल्यू बेस्ड एजुकेशन और वेलनेस प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।

एक-एक घंटे के होंगे आठ सेशन कार्यक्रमों में छात्रों को अकादमिक पढ़ाई से इतर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस्कॉन की ओर से सेल्फ-मैनेजमेंट, वेलनेस, पर्सनल डेवलपमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट और सेल्फ-एस्टीम जैसे विषयों पर सर्टिफाइड कोर्स कराए जाएंगे।

प्रत्येक कोर्स में एक-एक घंटे के आठ सेशन होंगे। खास बात यह है कि इन कार्यक्रमों में शामिल होना छात्रों के लिए अनिवार्य नहीं होगा। एडवांस्ड कोर्स और मेंटरशिप का भी विकल्प कार्यक्रमों से जुड़ने वाले छात्र अपनी इच्छा से आगे एडवांस्ड कोर्स, मेंटरशिप, एजुकेशनल विजिट और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों के अकादमिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व, आत्म-अनुशासन और जीवन कौशल को मजबूत करना है। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और वेलनेस पर जोर आईआईटी कानपुर और इस्कॉन के बीच हुए इस सहयोग को छात्रों के लिए समग्र शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

इसमें शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और वेलनेस को जोड़ने पर जोर दिया गया है। एमओयू पर इस्कॉन के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम दास और आईआईटी कानपुर के डीन ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर्स प्रो.

प्रतीक सेन ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता दो साल तक प्रभावी रहेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।