इटावा में 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों की जिम्मेदारी, माइक्रो प्लान और सफाई-वेक्टर नियंत्रण की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 अक्टूबर तक और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलेगा।