राज्य

इटावा में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत तीन छात्राएं बनीं एक दिन की अफसर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इटावा में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत तीन छात्राएं बनीं एक दिन की अफसर

इटावा में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत इटावा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की तीन छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी दी गई।कक्षा 7 की वर्तिका सिंह को जिलाधिकारी, कक्षा 7 की खुशी को मुख्य विकास अधिकारी और कक्षा 8 की काजल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया | डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा बालिकाओं में अपार प्रतिभा है, जरूरत उन्हें अवसर देने की है। यह पहल उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगी। छात्राओं ने इसे गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।