व्यापार

इटावा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
इटावा में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ

इटावा में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की।इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजनाओं के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं व वाहन चालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से किसानों और युवाओं को लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।