इटावा में नामी कंपनियों की नकली सिलाई मशीनों का खुलासा:109 मशीनें और 10 कार्टन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →इटावा में नामी कंपनियों के ट्रेडमार्क का कथित दुरुपयोग कर नकली सिलाई मशीनों की खरीद-फरोख्त करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर दुकानों और गोदामों में जांच की। इस दौरान Bajaj कंपनी की 108 सिलाई मशीनें, 10 कार्टन बॉक्स और USHA कंपनी की एक सिलाई मशीन बरामद की गई।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को मंगलवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी यशवंत सिंह के मुताबिक, M/S Bajaj Sewing Overseas Private Limited और M/s USHA International Limited के अधिकृत प्रतिनिधि शिवम गुप्ता पुत्र नंद किशोर गुप्ता निवासी गोरखपुर ने थाना कोतवाली में शिकायत दी थी।
उन्होंने आरोप लगाया था कि थाना क्षेत्र की कुछ दुकानों और गोदामों में कंपनियों के नाम और ट्रेडमार्क का कथित रूप से दुरुपयोग कर नकली सिलाई मशीनों और अन्य उत्पादों की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। इससे कंपनियों के अधिकारों का उल्लंघन होने के साथ ही ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की आशंका जताई गई थी।
जांच के दौरान बरामद हुईं मशीनें शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में कॉपीराइट अधिनियम समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि के साथ विभिन्न दुकानों और गोदामों में जांच की।
जांच के दौरान Bajaj कंपनी की 107 सिलाई मशीनें, एक पैक्ड सिलाई मशीन, कंपनी के 10 कार्टन बॉक्स और USHA कंपनी की एक सिलाई मशीन बरामद हुई। कंपनी के प्रतिनिधि ने बरामद उत्पादों को नकली बताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी किए गए गिरफ्तार पुलिस ने मोहल्ला पथवरिया निवासी हामिद खान पुत्र स्वर्गीय हनीफ खान और मोहल्ला शाहकमर निवासी मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद निजाम को गिरफ्तार किया है।
दोनों थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। इनकी रही कार्रवाई में भूमिका कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सचान, हेड कांस्टेबल बेलाल अहमद, कांस्टेबल विकास साक्य, कांस्टेबल मोहित गौतम और कांस्टेबल रविदेव शामिल रहे।
बरामदगी का विवरण Bajaj कंपनी की कुल 108 सिलाई मशीनें, 10 कार्टन बॉक्स और USHA कंपनी की एक सिलाई मशीन।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ जनता का संदेश का मत
कपड़े के उद्योग में नकली उत्पादों का व्यापार न केवल आर्थिक नुकसान पहुँचाता है, बल्कि श्रमिकों की आजीविका और उपभोक्ताओं के विश्वास को भी धूमिल करता है। यदि आप किसी अवैध व्यापार के शिकार हों, तो तुरंत प्राधिकरण से संपर्क कर शिकायत दर्ज करें और कानूनी मार्ग अपनाएँ। साथ ही, ब्रांडों के प्रामाणिक उत्पादों को चुनकर और स्थानीय कारीगरों का समर्थन करके हम एक सुदृढ़, पारदर्शी बाजार का निर्माण कर सकते हैं।