राज्य

इटावा में नवरात्रि-दशहरा को लेकर पीस की कमेटी बैठक का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
इटावा में नवरात्रि-दशहरा को लेकर पीस की  कमेटी बैठक का आयोजन

इटावा में शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। डीएम ने कहा मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में हों। सभी पंडालों में CCTV, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास की व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपकरण अनिवार्य हों।लाउडस्पीकर मानकों के अनुसार ही बजें। एसएसपी ने कहा शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन निर्धारित मार्ग व समय पर ही हों, असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए इसके साथ ही सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के आयोजनों का निरीक्षण करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।