इटावा सफारी पार्क में एशियाई सिंह संरक्षण दिवस" मनाया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इटावा सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत समस्त प्रतियोगिताओं का दिवस "एशियाई सिंह संरक्षण दिवस" के नाम पर मनाया गया। इसमें जनपद के 31 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।सफारी में तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता का विषय "मेरा इटावा सफारी पार्क", स्लोगन प्रतियोगिता का विषय "वन्यजीव बचाएँ-भविष्य बचाएँ"वन्यजीव वेषभूषा प्रतियोगिता का विषय "सिंह, तेन्दुआ, हिरण, पक्षी आदि" रहा।चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गों (सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर) में, स्लोगन प्रतियोगिता दो वर्गों (जूनियर, सीनियर) में और वेषभूषा प्रतियोगिता सब-जूनियर वर्ग में आयोजित हुई।
कुल 279 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों और अन्य छात्र-छात्राओं को सफारी पार्क का भ्रमण भी कराया गया।