इटावा शहर में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इटावा शहर में रामलीला के दौरान सोमवार देर रात भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। डीजे और बैंड-बाजे के साथ राम मंदिर से रवाना हुई बारात का जगह-जगह स्वागत हुआ।बारात गेता रोड, सब्जी मंडी, मेन मार्केट, चंद्रा मार्केट, सरोवर नगर और अंबेडकर सर्किल होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं चढ़ाकर अभिनंदन किया और पुष्पवर्षा की। बारातियों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। इसके बाद रामलीला मैदान में राम-सीता विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ।